Sunday, 26 November 2017

सचमुच स्वर्ग... उत्तराखंड इको-टूरिज्म - 8/8


सचमुच स्वर्ग... उत्तराखंड इको-टूरिज्म - 7/8


सचमुच स्वर्ग... उत्तराखंड इको-टूरिज्म - 6/8


सचमुच स्वर्ग... उत्तराखंड इको-टूरिज्म - 5/8


सचमुच स्वर्ग... उत्तराखंड इको-टूरिज्म - 4/8


सचमुच स्वर्ग... उत्तराखंड इको-टूरिज्म - 3/8


सचमुच स्वर्ग... उत्तराखंड इको-टूरिज्म - 2/8


सचमुच स्वर्ग... उत्तराखंड इको-टूरिज्म - 1/8



Wednesday, 4 October 2017

Cabinet approves renaming of Kandla Port as Deendayal Port

The Union Cabinet chaired by the Prime Minister Shri Narendra Modi has given its ex-post facto approval to the renaming of Kandla Port as Deendayal Port.

Ports in India are generally named after the city or town in which these are situated.  However, the Government, in special cases, after due consideration, have renamed the Ports after great leaders in the past.

By renaming Kandla Port as "Deendayal Port, Kandla", a grateful nation would be remembering the invaluable contributions made by one of the greatest sons of India, Pandit Deendayal Upadhyay. This will inspire the People of Gujarat, particularly the Youth, who may not be fully aware of the contributions made by the great leader.

Background:

There have been public demands from various quarters in Gujarat, especially from Kachhh district, to rename 'Kandla Port' as 'Deendayal Port, Kandla'. Pandit Deendayal Upadhyay (25.9.1916 - 1.2.1968) was a prominent leader, who pledged his life to the service of the nation. He devoted his entire life serving the nation and worked among the masses and dedicated and sacrificed his life for the upliftment of the Poor & Working Class at the same time. Upholding the values of democracy founded on tolerance, discipline, selflessness and respect for the law of the land, all his actions were based on the principles of ‘Integral Humanism’. Throughout his life, he worked tirelessly for Indianisation of democracy, honouring the public opinion, selflessness and respect for law of the land.  Pandit Deendayal Upadhyay dedicated his entire life for public service and was the epitome of simplicity, honesty and selfless service for the poor and down-trodden.

Since the birth anniversary of Pandit Deendayal Upadhyay was to be celebrated on 25th September, 2017, it was felt that it would be most appropriate if the decision to rename the Kandla Port as Deendayal Port was made as a part of the birth anniversary celebration of this great national leader.

Tuesday, 3 October 2017

PM visits Himachal Pradesh, lays foundation stone for AIIMS at Bilaspur

The Prime Minister, Shri Narendra Modi, visited Bilaspur in Himachal Pradesh today. 

The Prime Minister laid the foundation stone for the All India Institute of Medical Sciences (AIIMS), at Bilaspur. This 750 bed hospital will be built at a cost of approximately Rs. 1350 crore. In addition to healthcare, it will also provide medical education at the under-graduate and post-graduate level, besides nursing. The Prime Minister also unveiled a plaque to mark the launch of Digital Nerve Centres for primary healthcare. 

The Prime Minister laid the foundation stone for the Indian Institute of Information Technology (IIIT), at Una. 

Shri Narendra Modi also inaugurated a Steel Processing Unit of Steel Authority of India Limited (SAIL), at Kandrori, Kangra. 

source: Press Information Bureau: October 03,2017

Wednesday, 31 May 2017

एक पर्वत, जहां नाचती गाती दिख जाती हैं 'अप्सराएं !!

खैट खाल मंदिर के पास पहाड़ियों पर आती हैं परियां ...




खैट खाल मंदिर के पास पहाड़ियों पर आती हैं परियां 10 हजार फिट की ऊंचाई पर स्थित है खैट पर्वत 

हर साल जून में लगता है यहाँ बड़ा मेला भिलंगना नदी की घाटी में अठखेलियां करती हैं 'वनदेवियां

कुदरती आपदाओं से बचने के लिए होती है पूजा  आज की आधुनिकता में जहां हम भगवान पर विश्वास नहीं करते हैं वहीं उत्तराखंड की धरती में कुछ ऐसी जगहें हैं जो अपने रहस्यो से आपको चौंका देंगी 

हम बात कर रहे हैं खैट पर्वत की जो कि परियो की दुनिया के रूप में जाना जाता है.खैट पर्वत में अपसराओ की वास माना जाता है खैट पर्वत अपने रहस्य और रोमांच के लिए जाना जाता है 

खैट पर्वत जाने के लिए ऋषिकेश से बस और टैक्सी से पहुंचा जा सकता है खैट पर्वत समुद्रतल से 10 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित है खैट पर्वत के नीचे भिलंगना नदी बहती है 

खैट पर्वत गुंबद के आकार का पहाड़ है खैट पर्वत की नौ श्रृंखलाओं हैं जिनमें नौ देवियों का निवास माना जाता है,इन देवियो को भराड़ी देवी भी कहा जाता है! 

यहां पहुचते ही आपको हिमालय की ऊंची ऊंची चोटियां नजर आयेंगी.गढ़वाल में वनदेवियों को आछरी-मांतरी के नाम से कहा जाता है।

स्थीय लोग किसी भी प्राकृतिक भी  आपदा व अनर्थ से बचने के लिए पहाड़वासी वनदेवियों को समय-समय पर पूजते हैं। इससे ये वनदेवियां खुश रहती हैं। 

इस चोटी में मखमली घास से ढका एक खूबसूरत मैदान है। यहाँ दिखेंगी आपको ऊँची चट्टानों पर उल्टी ओखलेंऔर लहसुन की खेती अखरोट के बागान देखने को मिलेगें चौखुडू चौन्तुरु जहाँ अपसराये नृत्य करती है !!


Sunday, 16 April 2017

एक-एक पेड़ हिमालय का पहरेदार

Source: जागरण

एक-एक पेड़ हिमालय का पहरेदार : राधा बहन
- 13 Apr 2017 जागरण संवाददाता,

उत्तरकाशी: सर्वोदय नेता एवं पर्यावरण चिन्तक राधा बहन ने कहा कि गंगोत्री हाइवे पर ऑल वेदर रोड के तहत चौड़ीकरण का कार्य होने जा रहा है।

इसके लिए हर्षिल घाटी के 30 किलोमीटर के दायरे में दस हजार से अधिक देवदार व अन्य संरक्षित प्रजाति के वृक्षों को काटने की तैयारी है।

विकास के नाम पर पर्यावरण का इतना अधिक दोहन करने का परिणाम बेहद ही गंभीर हो सकते हैं। इसलिए इस क्षेत्र में फिर से सर्वे किया जाना चाहिए, ताकि सड़क के चौड़ीकरण में पर्यावरण को कम से कम नुकसान पहुंचे।

उत्तरकाशी में पत्रकारों से वार्ता के दौरान राधा बहन ने कहा कि हिमालय आज इन्हीं पेड़-पौधों के कारण बचा हुआ है। यहां का एक-एक पेड़-पौधा हिमालय का पहरेदार है।

चारधाम की यात्रा पर आने वाले यात्री प्रकृति की इसी सुदंरता को देखकर इस धरती को देवभूमि कहते हैं। बावजूद इसके हर्षिल और गंगोत्री क्षेत्र में प्रकृति को नष्ट करने की तैयारी हो रही है।

करीब दस हजार पेड़ काटने के लिए चिह्नित किए जा चुके हैं, जो देवदार व अन्य संरक्षित प्रजाति के हैं। कहा कि इन वृक्षों को कटने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए सरकार को सड़क बनाने के तरीके को बदलना होगा।

इस हिस्से में स्थानीय लोगों से बातचीत करके ही सड़क बननी चाहिए, ताकि पर्यावरण को कम से कम नुकसान हो। राधा बहन ने सड़क निर्माण के मलबे को नदी में डाले जाने पर भी कड़ी आपत्ति जताई और इसे रोकने की अपील की।

इस मौके पर हिमालय पर्यावरण संस्थान के संयोजक सुरेश भाई ने कहा कि एक ओर कोर्ट ने नदी और ग्लेशियर को जीवित व्यक्ति का दर्जा दिया है। ऐसे में अगर गंगा घाटी में पर्यावरण का इस तरह से दोहन होता है तो इससे ग्लेशियर और नदी की हत्या होना तय है।
सरकार ये बताए की हत्या का मुकदमा किस पर चलेगा। इस मौके पर प्रवीण कुमार भट्ट, हिमला डंगवाल, अभिषेक जगूड़ी आदि मौजूद थे।